Samsung Galaxy A30s की कीमत एक बार फिर कम हुई है। Samsung ने गैलेक्सी ए30एस के दाम में 1,000 रुपये कटौती की है। फोन को भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था। नवंबर में सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की कीमत में पहली कटौती की गई है। अब इस फोन का दाम दूसरी बार कम हुआ है।
Samsung Galaxy A30s specifications
डुअल सिम (नैनो) से लेस सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720×1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन सेंसर्स हैं। प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.7 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Samsung Galaxy A30s price in India
सैमसंग गैलेक्सी ए30एसको अब भारत में 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह कीमत 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। पहले इस फोन का दाम 15,999 रुपये था।


