त्योहार

Nag Panchami 2020:नाग पंचमी कब, क्यूँ मनाते हैं?क्या है इसकी कथा ?

5 मिनट पढ़ें
नाग-पंचमी-nag-panchami

नाग पंचमी का त्योहार भारत में हर साल हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है।यह त्यौहार हर साल सावन महीने की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।इस दिन महिलाएं मंदिरों में जाकर सांपों को मिट्टी के बर्तनों में दूध पिलाती हैं मान्यता के अनुसार शिव मंदिर के आसपास सांपों का वास होता है।

नाग-पंचमी-nag-panchami
नाग पंचमी त्योहार

नाग पंचमी कब है?

नाग पंचमी (Nag Panchami) सावन महीने की शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है, पंचमी तिथि होने के कारण इसे नाग पंचमी कहते हैं। सावन का महीना बेहद पावन होता है. यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है. इस बार नाग पंचमी 25 जुलाई को मनाया जाएगा।

क्या है नाग पंचमी का महत्व ?

नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में यदि कालसर्प दोष हो तो, इस दोष से मुक्ति के लिये नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने के साथ-साथ दान दक्षिणा का महत्व हैं.नाग पूजा के लिये नागदेव की तस्वीर या फिर मिट्टी या धातू से बनी मूर्ति की पूजा की जाती है. दूध, धान, खील और दूब चढ़ावे के रूप मे अर्पित की जाती है. सर्प को दूध पिलाकर भी नागदेवता को प्रसन्न किया जाता है.कई लोग सपेरों से किसी नाग को खरीदकर उन्हें मुक्त भी करते हैं।

कथा :क्यूँ की जाती है सर्पो की पुजा ?

भारत मे मनाए जाने वाले त्योहारों के साथ कई कहानियां और लोगों के विश्वास जुड़े होते हैं,आज मैं आपको नाग पंचमी से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहा हूं-

पुराने समय में एक सेठ जी के सात बैठे थे सातों के विवाह हो चुके थे सबसे छोटे पुत्र की पत्नी उत्तम चरित्र और सुशील कन्या थी परंतु उसका कोई भी भाई नहीं था,एक दिन सभी बहुए घर लीपने के लिए मिट्टी लेने चल पड़ी मिट्टी खोदने लगी तभी वहां एक साँप निकला जिसे बड़ी बहू खुरपी से मारने लगी या देखकर छोटी बहू ने उसे रोकते हुए कहा इसे मत मारो इसने क्या पाप किया है जो आप मार रहे हो यह तो निर्दोष है यह सुनकर बड़ी बहू ने उसे नहीं मारा, सर्प को वही रुकने को कहकर वो घर लौट आई,अगले दिन उसने देखा की सर्प अभी तक वही है,तो उसने सर्प कोई भाई बोलकर माफी मांगी, सर्प ने उसे माफ कर बहन बना लिया।

कुछ दिन के बाद मे सर्प मनुष्य का रूप धारण करके उसके घर आया और बोला कि मेरी बहन को भेज दो सब के पूछने पर उसने बताया कि वह उसका दूर का भाई है ,इसलिए वह अपनी बहन को लेने आया है।रास्ते में उसने छोटी बहू को बताया कि मैं वही सर्फ हूं इसलिए तुम डरना नहीं सब छोटी बहू को अपने घर लेकर आया जहां बहुत धन दौलत और ऐश्वर्या को देखकर वह विस्मित हो गई। एक बार उसने भूल कर सर्प को गरम दूध पिला दिया,तब अपनी माँ के कहने पर सर्प ने सोचा कि अब उसे घर छोड़ कर आना चाहिए उसे बहुत सारा धन और दौलत देकर उसकी विदाई की गई।घर आने पर बड़ी बहू यह सब देख कर हैरान हो गई कि उसका भाई तो बहुत अमीर है यह सब कुछ देख कर उसने छोटी बहू को बोला कि तुम्हें और धन दौलत लेकर आना चाहिए।

सर्प ने अपनी बहन को हीरे मोतियों से जड़ा एक हार दिया यह हार बहुत सुंदर था इसकी प्रशंसा दूर तक फैली तो उस नगर की रानी ने भी इस हार के बारे में सुना ,उसने राजा से कहा कि उसे वह हार चाहिए जो कि सेट की छोटी बहू के गले में है तब राजा ने एक मंत्री को भेजा और हार मंगवाया। राजा के डर से घर वालों ने हार दे दिया, जब छोटी बहू को पता चला तो वह बहुत दुखी हुई और उसने सर्प को याद किया तो वह वहां आ गया बहू ने सब बताया और कहा कि आप कुछ ऐसा करो कि जब रानी यह हार पहनने लगे तो उसके गले में हार सर्प बन जाए सर्प ने वैसा ही किया जब रानी हार पहने लगी तो हार गले में जाकर साँप बन गया। ये देखकर राजा ने बहु को बुलाया तो बहू ने बताया कि यह हार ही है परंतु मेरे गले में होने पर यह हार रहता है और अन्य किसी के गले में जाने पर यह साँप बन जाता है। राजा यह सब जानकर छोटी बहू को हार और उपहार भेंट देकर उसकी विदाई की।

छोटी बहू घर पहुंची तो बड़ी बहू धन देख कर उससे जलने लगी उसने उसके पति को बुलाया और यह पूछने के लिए कहा कि इतनी दौलत कहां से लेकर आई ये सुनकर उसने अपनी पत्नी को बुलाया और पूछने लगा कि यह धन दौलत तुझे कौन देता है तब वह सर्प को याद कर रोने लगी उसी समय सर्प प्रकट हुआ और बोला यह मेरी धर्म बहन है यदि आप मेरी बहन के आचरण पर संदेह प्रकट करोगे तो मैं तुम्हें डस लूंगा सच्चाई जानकार छोटी बहू का पति बड़ा प्रसन्न हुआ और उसने आदर सत्कार के साथ सर्प की पूजा अर्चना की क्योंकि उस दिन पंचमी तिथि थी इसलिए उसी दिन से नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाने लगा स्त्रियां सर्पो को भाई मानकर उसकी पूजा आज भी करती हैं और नाग पंचमी सावन के मास में मनाया जाता है।

नाग पंचमी से जुड़ी यह पोस्टआशा करता हूं आपको पसंद आया होगा आप इसके बारे में क्या जानते हैं नीचे कमेंट करके अपने विचार व्यक्त करें।

इस लेख को साझा करें: WhatsApp Facebook

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *