खबरें

गोल्डन बर्डविंग: भारत में पाई गई अब तक की सबसे बड़ी तितली, विश्व की सबसे बड़ी तितली कौन सी है?

2 मिनट पढ़ें
भारत की सबसे बड़ी तितली-क्वीन अलेक्जेंड्रा -worlds biggest butterfly-wegohindi[dot]com

क्या आपको पता है? भारत की सबसे बड़ी तितली कौन सी है?

हाल ही मे रिकॉर्ड की गयी गोल्डन बर्ड विंग को भारत की सबसे बड़ी तितली घोषित किया गया। इसके पक्षी की तरह पंख और गोल्डन(सुनहेरा) रंग होने के कारण इसे गोल्डन बर्ड भी कहते हैं, इस का वैज्ञानिक नाम Troides aeacus है।

गोल्डेन बिर्ड्विंग

भारत की सबसे बड़ी तितली उत्तराखंड के डीडीताल में पाई गई जिसे बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर ऑफ भीमताल उत्तराखंड में रखा गया है।इस के पंखों की लंबाई 194 मिलीमीटर(लगभग 20 सेंटीमीटर) है।भारत की पिछली सबसे बड़ी तितली Southern बर्डविंग (Troides minos) के पंखो की लंबाई 190 मिलीमीटर थी।Troides Minos प्रजाति पश्चिमी घाट में पाई जाती है। इसका क्षेत्र गोवा से केरल तक है जहां यह प्रजाति पाई जाती है।

विश्व की सबसे बड़ी तितली कौन सी है?

क्वीन अलेक्जेंड्रा बर्ड्विंग

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी तितली क्वीन अलेक्जेंड्रा बर्ड्विंग है जिसका विंगस्पैन 28 सेंटीमीटर या 11  इंच है और इसकी खोज पूर्वी पापुआ न्यू गिनीया में की गई  यह तितली न्यू गिनिया के वर्षा वनों में पाई जाती है मादा तितलियों के पंखों की लंबाई 11 इंच तक हो हो सकती है जबकि नर के पंखों की लंबाई 6 से 7 इंच तक हो सकती है। एक मादा अलेक्जेंड्रा बर्ड्विंग अपने जीवन काल काल में केवल 27 अंडे ही देती है, कम अंडो और 1951 में माउंट लेमिंगटन में हुए ज्वालामुखी विस्फोट जिसने इस कीट के निवास क्षेत्र के बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है अब यह तितली विलुप्त होने की कगार पर है।

इस लेख को साझा करें: WhatsApp Facebook

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *