टेक्नालजी

कोरोनावायरस अपडेट: Ola और Uber ने बंद की ‘शेयर’ और ‘पूल’ राइड सर्विस

2 मिनट पढ़ें
ola-uber

Ola और Uber ने कोरोनवायरस वायरस के प्रकोप के चलते भारत में ‘पूल’ सर्विस को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।

पूल सर्विस में यूज़र्स अन्य यूज़र्स के साथ राइड को साझा कर सकता है,जिसके कारण यह सस्ती राइड होती है और भारत में बड़ी तादात में इस्तेमाल की जाती है।

सरकार और सभी प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने और बाहर ना घूमने के लिए प्रेरित कर रही है।ऐसे में ओला और ऊबर भी इस कदम को अपना रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करते हुए राइड शेयरिंग को अस्थाई रूप से बंद कर रही है। हालांकि यूज़र्स ओला और उबर दोनों ऐप में गैर-पूल राइड कर सकते हैं। ।

देश में 250 से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाले COVID-19 के प्रकोप के दौरान यूज़र्स को सुरक्षित रहने के लिए और साफ सफाई बनाए रखने के लिए कैब कंपनियां लगातार नोटिफिकेशन और मैसेज भेज रही हैं।

ओला ऐप ने शेयर विकल्प को पूरी तरह से हटा दिया है। हालांकि, यूज़र्स अभी भी अन्य कैब विकल्पों जैसे कि माइक्रो, मिनी, प्राइम, और एक्सेक आदि को बुक कर सकते हैं। कंपनी ने अपने रेंट और आउटस्टेशन विकल्पों को भी चालू रखा है।

ओला की तरह ही ऊबर भी अपने प्लेटफॉर्म पूल राइड की बुकिंग नहीं ले रही है, लेकिन ऐप में पूल का विकल्प दिखाई दे रहा है।

इस लेख को साझा करें: WhatsApp Facebook

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *