
Realme Narzo 10 अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो रहा है, हालांकि आधिकारिक लॉन्च से पहले नए रियलमी स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं,इसके अलावा रियलमी नार्ज़ो 10 की कीमत का भी अनुमान लगाया गया है।
फोन को Realme 6i का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है, जिसे कुछ दिन पहले म्यांमार में लॉन्च किया गया था। रियलमी नार्ज़ो 10 भारत में Realme Narzo 10A के साथ लॉन्च होगा। दोनों नए फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएंगे।
Realme Narzo 10 price in India (अनुमानित )
लीक की गई तस्वीरों के अलावा यह भी जानकारी दी गयी है कि फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी 80 चिपसेट के साथ आएगा और इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। जोकि म्यांमार में लॉन्च हुए Realme 6i की कीमत के लगभग बराबर है।
आपको बता दें की म्यांमार में 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को MMK 249,900 (लगभग 13,300 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है,और स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को MMK 299,900 (लगभग 16,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
Realme Narzo 10,कब हो रहा है लॉंच?
कंपनी के अनुसार, रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नारज़ 10ए भारत में 26 मार्च को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के आधिकारिक टीज़र्स के अनुसार 5,000 एमएएच बैटरी के अलावा दोनों ही फोन की स्क्रीन 6.5 इंच की होगी। फोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएंगे। इसी नॉच में फ्रंट कैमरे के लिए जगह होगी।



Good information sir
thank you.