ब्लॉगिंग

ब्लॉग क्या है – परिचय

4 मिनट पढ़ें
what-is-blog-introduction-blog-kya-hai

what is blogging?

अगर आप ब्लॉग के बारे में डिटेल से जानना चाहते हो की आख़िर Blog क्या होता है? तो आज इस पोस्ट में हम जानेगे की ब्लॉग क्या है? और blog क्यों बनाया जाता है ?

ब्लॉग के विषय पर पूरी जानकारी पाने के लिए आज के इस लेख को अंत तक पढ़ते रहें। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा! चलिये बिना समय गवाय पहले हम जानते हैं

ब्लॉग क्या है?

सरल भाषा में ब्लॉग की परिभाषा समझे तो यह एक ऐसी वेबसाइट है जहां कोई व्यक्ति अपने इंटरेस्ट (रुचि) के आधार पर किसी भी विषय पर नियमित रूप से लिखता है तो वह ब्लॉग कहलाता है। ब्लॉग में फोटो तथा links भी होते हैं, इंटरनेट यूजर उन लिंक्स पर क्लिक कर ब्लॉग में उपलब्ध अन्य जानकारियों तक पहुँचते हैं। आप कह सकते है की ब्लॉग एक तरह की डिजिटल डाइरी होती है, जिसमे हम रोज कुछ नया जोड़ते जाते है ।

अब हम जानते हैं ब्लॉग का उद्देश्य क्या होता है जिसे जानने के बाद आप समझ पाएंगे कि आखिर ब्लॉग क्यों बनाया जाता है।

पढ़ें: Google adsense क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाएं?

ब्लॉग बनाने का उद्देश्य- blog क्यों बनाए जाते हैं ?

एक ब्लॉग को बनाने के कई उद्देश्य हो सकते हैं।  जैसे कि

  • कई लोग ब्लॉगिंग को एक hobby के रूप मे देखते है और वो अपने विचार, अनुभव और कहानियाँ दूसरे लोगो तक पहुचाने के लिए वे ब्लॉग का सहारा लेते हैं । 
  • अपने बिजनेस के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देना। अपने उत्पादों या सर्विसेज को बेचने के लिए आपको कस्टमर की आवश्यकता पड़ती है और यदि आपका नया या पुराना बिजनेस है तो ब्लॉगिंग उस बिजनेस के बारे में लोगों को बताने में सहायता करती है।
  • ब्लॉग का उपयोग वेबसाइट पर ऑर्गेनिक ट्राफिक को लाने मे भी होता है यदि आपकी वैबसाइट पर quality content वाली ब्लॉग है तो इससे आपकी सर्च इंजन पर रेंकिंग भी अच्छी होती है
  • यदि आपके ब्लॉग पर दी गयी जानकारी यूज़र्स के लिए फायदेमंद होती है तथा उससे आपकी साइट पर ट्रैफिक बढ़ता है तो आप उससे ऑनलाइन इंकम  भी प्राप्त कर सकते हैं।  

हमने जाना की किस प्रकार ब्लॉग जानकारी और मनोरंजन के साथ साथ कमाई का जरिया भी है।

ब्लॉग के प्रकार

आपने इंटरनेट पर विभिन्न विषयों पर कई तरह के blog देखे होंगे, आप की आवश्यकता के अनुसार सबसे अच्छे blog के प्रकार को चुनने के लिए हम यहाँ विभिन्न blogs के बारे में जानेंगे।

Affiliate Blog

इस प्रकार के ब्लॉग मे किसी प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में लोगों को बताया जाता है साथ मे प्रॉडक्ट रिवियू भी दिया जाता है। इस ब्लॉग का उदेश्य लोगो को कोई सर्विस या प्रॉडक्ट बेचना होता है। जब यूजर किसी affiliate link पर क्लिक करके कुछ खरीदता है तो ब्लॉगर को प्रतेक sale या प्रतेक क्लिक के हिसाब से कुछ कमाई होती है ।

आज देश विदेश मे लोग affiliate ब्लॉगिंग से अच्छी कमाई कर रहे है और ये ब्लॉग की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली श्रेणी है ।

Personal Blog

पर्सनल ब्लॉग एक डिजिटल डायरी की तरह होता है , इसमे ब्लोगर अपने रुचि के हिसाब से पोस्ट लिखता है। इनका उद्देश्य अपने विचारों अथवा जनकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होता है

Niche Blog

Niche ब्लॉग किसी एक विशेष विषय के आधार पर बनाए जाते है। इसमे उस विषय से जुड़ी तमाम जानकारी दी जाती है। उदाहरण के लिए अगर कोई फैशन से जुड़ा व्यक्ति अपने ब्लॉग पे सिर्फ फ़ैशन के बारे मे लिखता है तो ये एक niche ब्लॉग कहलाता है ।

इस लेख को साझा करें: WhatsApp Facebook

5 thoughts on “ब्लॉग क्या है – परिचय”

  1. Bahut accha post likha hai blog kya sitemap hota hai? aur kaise banate hai bhut hi details ke saath information share kiya hai dhwnayawad

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *